फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student Pledge for No Tobacco

Almora News: युवाओं को खोखला बना रहा है नशा, रोकथाम जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Student Pledge for No Tobacco
रानीखेत पीजी कॉलेज में हुआ नशा मुक्ति कार्यक्रम। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम ताड़ीखेत के संयुक्त बैनर तले नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ पुष्पेश पांडे ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए स्वयं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. शिखा जोशी ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति केवल संबंधित व्यक्ति को ही नहीं नुकसान पहुंचाती वरन परिवार सहित समाज को भी क्षति पहुंचाती है। डॉ देवेंद्र उप्रेती ने छात्र-छात्राओं को नशे की प्रवृत्ति के कारण और होने वाले परिणामों से अवगत कराया। नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ अभिमन्यु कुमार ने नशामुक्ति प्रकोष्ठ के उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ बीबी भट्ट, डॉ महिराज मेहरा,डॉ पंकज प्रियदर्शी, वहां पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल बिष्ट, उपाध्यक्ष यशवर्धन नैनवाल, कोषाध्यक्ष राकेश रावत, सचिव नीरज सिंह रावत थे। संचालन प्रकोष्ठ सदस्य डॉ पारुल भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

भाषण में शुभम और क्विज में पूजा अव्वल
रानीखेत। कॉलेज में नशामुक्ति विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में शुभम तिवारी ने प्रथम, तनूजा मेहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।पोस्टर प्रतियोगिता में मेघा रावत ने प्रथम, यशिका ने द्वितीय तथा तनुज मेहरा और बबीता फर्त्याल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में पूजा, रिंकू सिंह प्रदीप सिंह, शुभम तिवारी, आयुषी भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed