{"_id":"5f3a62888ebc3e3ca52adf59","slug":"street-light-battery-stolen-almora-news-hld39355749","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे में लगी स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी, काफलीखान कस्बे के रास्तों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे में लगी स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी, काफलीखान कस्बे के रास्तों में अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के काफलीखान कस्बे के चौराहे लगी सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी हो गई है। कस्बे के रास्तों में अब रात्रि में अंधेरा छाया रहता है। रात्रि में आवाजाही के दौरान राहगीरों को जंगली जानवरों और अराजक तत्वों से जान का खतरा बना रहता है। पूर्व प्रधान ने दन्यां थाने में चोरी की तहरीर दे दी है।
क्षेत्र के दुनाड़, काफली, पनोली, चेलछीना, गोट समेत कई ग्राम पंचायतों का काफलीखान कस्बा स्थानीय बाजार है। इससे यहां काफी चहल-पहल रहती है। रात में चौराहे में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से अब लोगों का सुरक्षित राह चलना मुश्किल हो गया है। अंधेरे में शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं। जिससे वह मौका पाते ही राहगीरों से उलझने के साथ ही अपने मंसूबों को अंजाम देते हैं।
पूर्व प्रधान नवीन सनवाल ने स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी होने की तहरीर दन्यां थाने में दी है। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की। शरारती तत्व पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शरारती तत्व पूर्व में भी चौराहे पर लगी दो सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट के संयंत्र चुरा ले गए थे। पेयजल पाइप लाइनों को भी शरारती तत्व उखाड़ दे रहे हैं।