फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   stray dog bite a man

लावारिस कुत्ते ने बुजुर्ग के पैर का मांस नोंच डाला

Sun, 24 Feb 2019 12:04 AM IST
Almora desk रानीखेत (अल्मोड़ा)।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sun, 24 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
stray dog bite a man
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट जाने वाली सीढ़ियों पर आराम फरमाते लावारिस कुत्ते। - फोटो : amar ujala

 नगर में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। शनिवार को नरसिंह बाडी में एक बुजुर्ग व्यक्ति को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने बुजुर्ग के दाएं पैर का मांस नोंच लिया। जनवरी में 110, फरवरी में अब तक 94 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। 

विज्ञापन


नगर के थाना बाजार निवासी दुर्गा बिष्ट (70) शनिवार की सुबह अपने नाती-नातिनों को नरसिंह बाड़ी स्थित विद्यालय में छोड़ने गए। वह बच्चों को स्कूल में छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लावारिस कुत्ते ने दुर्गा बिष्ट को काट लिया। कुत्ते के काटने पर वह मौके पर तड़पते रहे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उनको तड़पते देखा तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा बिष्ट की हालत खतरे से बाहर है। इधर नगर के नरसिंहबाड़ी, थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, जौहरी, बाजार, कचहरी बाजार, लाला बाजार, चौघानपाटा, ढूंगाधारा, रानीधारा, धारानौला कई मोहल्लों में लंबे समय से कुत्तों का आतंक बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed