{"_id":"5ca4f18ebdec2214222a8cce","slug":"stolen-from-the-shop-in-jethua","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठुआ में दुकान से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठुआ में दुकान से चोरी
Wed, 03 Apr 2019 11:16 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा दुकान में खंगाला गया गल्ला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने भगोती के निकट जेठुआ में किराने की एक दुकान के पीछे के दरवाजे को तोड़कर करीब 18 हजार की नकदी और कुछ खाद्य सामग्री चुरा ली है। सूचना पर पहुंची मासी चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। शक के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सड़क में दुग्ध अवशीतन केंद्र जेठुआ के सामने विनोद कुमार की किराने की दुकान है। वह रात को रोज गांव चले जाते हैं। उनकी दुकान के आगे वाले हिस्से में शटर लगा है। मंगलवार रात चोरों द्वारा उनकी दुकान के पीछे के दरवाजे को तोड़कर 18 हजार की नकदी और कुछ खाद्य सामग्री चुरा ली। दुकान स्वामी ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर घुसने के बाद गल्ला खोलकर उसमें रखे 18 हजार रुपये चुरा लिए। चोर कुछ खाद्य सामग्री भी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
दुकान स्वामी को चोरी की जानकारी सुबह दुकान पहुंचने पर मिली। मासी चौकी प्रभारी बीआर पौहरी ने दुकान का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में चोरों ने इसी क्षेत्र से लगे दीपाकोट में भी पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात चुराए थे, लेकिन उस चोरी का अब कर खुलासा नहीं हो पाया है। इधर ग्राम प्रधान जेठुआ हरिराम आर्य, चंदन सिंह बिष्ट आदि ने चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन