फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stay with awareness crime against women

जनजागरूकता से रुकेंगे महिला अपराध

Mon, 23 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट।(बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट।(बागेश्वर)। Updated Mon, 23 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Stay with awareness crime against women

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यहां उत्थान समिति के कार्यालय में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इस मौके पर लोगों की समाज कल्याण विभाग की पेंशन और अन्य मामलों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। जिला जज ने लैंगिक अपराधों से निपटन के लिए आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन


शिविर को संबोधित करते हुए जिला जज डा. जीके शर्मा ने कहा कि महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। इस तरह के मामले कपकोट तहसील में सर्वाधिक आए हैं। अभिभावक पैसे के लालच में नाबालिग बेटियों का विवाह बाहरी लोगों के साथ कर देते हैं, जबकि नाबालिग विवाह अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने और महिला हितों की रक्षा के लिए वालिंटियर्स से सहयोग का आह्वान किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय और सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा ने कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, जिला बार एसोसिएसन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी, एडवोकेट बसंत बल्लभ पाठक, सुरेश कांडपाल, चामू सिंह देवली, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, सीओ धनीराम, जितेंद्र तिवारी, किसन मलड़ा, एसडीएम केएस टोलिया, उमेश चंद्र जोशी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूनम गड़िया को पैरालीगल वालेंटियर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में  डा शर्मा ने कन्या धन योजना,वद्धावस्था पेंशन, तीलू रौतेली, विकलांगता, परिवार लाभ योजना के चेक वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग ने 50 लोगों की जांच की। कृषि विभाग और पशुपालन विभाग ने दवा आदि का वितरण किया। पूनम गड़िया को पैरालीगल वालेंटियर नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed