फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State-level dialogue will take part in the program, 14 CM

राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम में 14 को सीएम लेंगे भाग

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पद्म विभूषण स्व. बीडी पांडे स्मृति समिति की ओर से राज्य स्तरीय संवाद-2016 उत्तराखंड सेवा निधि में 13 और 14 नवंबर को होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में हिमालय बचाओ के मायने, क्या, क्यों और कैसे? और बढ़ते शहरीकरण से उत्पन्न हो रही ज्वलंत समस्याएं एवं समाधान पर मंथन होगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन 13 नवंबर को मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल करेंगे। यू-कास्ट के महानिदेशक राजेंद्र डोभाल और हिमालय और पर्यावरण विज्ञान के जानकार कई वैज्ञानिक संवाद में भाग लेंगे। दूसरे दिन 14 नवंबर को प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा होंगे, जबकि संवाद का समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन


संवाद की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रम तय किए गए। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पद्मश्री डा. ललित पांडे, उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, संवाद के संपादक तडा. रमेश चंद्र पांडे राजन, वीपीकेएस के पूर्व निदेशक डा. जेसी भट्ट, रंजन जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, कमल जोशी, अशोक पांडे आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed