{"_id":"588f7a7b4f1c1b0b13e8039c","slug":"state-board-exam-copies-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम की कॉपियां पहुंचीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा विभाग ने 17 मार्च से होने जा रही 2017 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का जिला मुख्यालय से वितरण शुरू हो गया है। सोमवार को जीआईसी के निकट स्थित स्काउट भवन से परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। शिक्षा विभाग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना चाहता है।
विज्ञापन
विभाग ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू कर दिया है। सोमवार को जीआईसी के निकट स्थित स्काउट भवन से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं बांटी गई। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों से परीक्षा केंद्र में रजिस्टर्ड छात्र संख्या के अनुसार हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लेने को कहा है।
विज्ञापन