फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSP Inspects Women Thana

अल्मोड़ा: एसएसपी ने महिला थाने की परखीं व्यवस्थाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:43 AM IST
विज्ञापन
SSP Inspects Women Thana
अल्मोड़ा के महिला थाने का निरीक्षण करते एसएसपी प्रदीप कुमार राय।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने एनटीडी स्थित महिला थाने का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय व परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने लंबित विवेचनाओं व अपराध की समीक्षा कर इनका शीघ्र निस्तारण करने को कहा। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर का भ्रमण कर यहां तैनात जवानों की समस्याओं को सुना और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया। वहीं लमगड़ा पुलिस ने क्षेत्र के सर्वोदय इन्टर कालेज जैंती और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जैंती में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। कहा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed