फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSP directs Police Force

पंचायत चुनाव और मानसून सीजन के लिए अलर्ट रहें पुलिस कर्मी : एसएसपी

Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
SSP directs Police Force
ऑपरेशन कालनेमि, छद्म भेषधारियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एसएसपी ने पंचायत चुनाव के लिए पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्मिकों को मानसून सीजन और पंचायत चुनाव के लिए अलर्ट रहने और ऑपरेशन कालनेमि के तहत छद्म भेषधारियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
शनिवार को हुई बैठक में एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सराहनीय कार्य करने वाले एसआई आनंद बल्लभ कश्मीरा को इंप्लाय ऑफ द मंथ का पुरस्कार दिया। इस दौरान 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेषधारण कर लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने पंचायत चुनाव के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने और ऑपरेशन भल छौ के तहत थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों का हाल जानने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यातायात प्रभारी को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूर संचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र कुंवर निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, अशोक धनकड़, जानकी भंडारी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed