{"_id":"57f68da44f1c1b7d5626ffaf","slug":"ssj-proposed-campus-student-elections-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी के 13 से 15 अक्तूबर के मध्य पुलिस बल उपलब्ध कराने में असमर्थता जताने के बाद एसएसजे परिसर में 15 अक्तूबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कल होने वाला वार्षिक समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पूर्व में एसएसजे परिसर में आठ अक्तूबर को वार्षिक समारोह, 13 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामाकंन, 14 को आमसभा, 15 अक्तूबर को मतदान की तिथि घोषित की गई थी। एसएसजे परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने बताया कि एसएसपी ने 13 से 15 अक्तूबर के मध्य पुलिस बल उपलब्ध कराने में असमर्थता प्रकट की है। इसको देखते हुए पूर्व में घोषित छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। साथ ही छात्रसंघ की असहमति के कारण आठ अक्तूबर को प्रस्तावित वार्षिक समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन