फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSJ Library Gets Books Worth of 10 Lakhs

Almora News: सोबन सिंह जीना परिसर के छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए उपलब्ध होंगी नई किताबें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
SSJ Library Gets Books Worth of 10 Lakhs
एसएसजे विवि परिसर का पुस्तकालय। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुरानी किताबों में नये भविष्य की तलाश कर रहे सोबन सिंह जीना परिसर के छात्रों को नई किताबों की सौगात मिलेगी। एसएसजे के पुस्तकालय में नई किताबें खरीदने के लिए प्रबंधन को 10 लाख रुपये से अधिक का बजट मिल गया है। प्रबंधन के मुताबिक जल्द किताबों की खरीद होगी और यहां के छात्रों को पुराने पाठ्यक्रमों की पुस्तकों से छुटकार मिलेगा।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के पुस्तकालय के में पुराने संस्करण की करीब ढाई लाख से अधिक किताबें मौजूद हैं। एसएसजे प्रबंधन के मुताबिक नई पुस्तकें खरीदने के लिए शासन से 10 लाख 52 हजार रुपये का बजट मिल चुका है। बता दें कि पिछले चार साल से पुस्तकालय में एक भी नई किताब नहीं खरीदी गई है।
विज्ञापन

कोट
एसएसजे परिसर के पुस्तकालय के लिए नई किताबें खरीदने के लिए 10 लाख रुपये से अधिक का बजट मिल चुका है। जल्द पुस्तकों की खरीद होगी। इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को खासा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीके मिश्रा, डिप्टी लाइब्रेरियन, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।
एसएसजे परिसर के विभिन्न संकायों में नई पुस्तकों लिए स्वीकृत धन राशि
संकाय विज्ञान कला वाणिज्य विधि शिक्षा दृश्यकला बीसीए बीएससी सेल्फ वाचनालय
स्वीकृत धनराशि(लाख में) 2.35 2.60 0.90 0.90 0.50 0.25 1.82 0.70 0.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed