फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSB was the player honored

एसएसबी ने सम्मानित किए खिलाड़ी

Sun, 12 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 12 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
SSB was the player honored
एसएसबी ने सम्मानित किए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में गत दिनों यहां संपन्न जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों और ओम पर्वत एवं आदि कैलास ट्रैकिंग पर गए जवानों को सम्मानित किया गया। आईजी श्याम सिंह ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


कराटे प्रतियोगिता में एसएसबी जवानों के आठ बच्चे भी शामिल थे, जिनमें से पांच बच्चों ने पदक प्राप्त किए थे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आईजी श्याम सिंह ने कराटे को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए यह खेल बेहतरीन है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन


कहा कि प्रोत्साहित करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। आईजी ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षक एशियन चैंपियन प्रज्ञा जोशी, नेशनल चैंपियन पायल बिष्ट के प्रयासों की भी सराहना की। आदि कैलास, ओम पर्वत ट्रैकिंग पर गए जवानों की भी हौसलाअफजाई की। यह ट्रैकिंग बल की 11वीं वाहिनी की ओर से 28 अप्रैल से छह जून तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैकिंग पर गए एसएस नेगी और विद्यावती नेगी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन सीमांत मुख्यालय के सहायक प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी ने किया। इस अवसर पर कराटे के राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी सहित बल के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed