फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSB soldiers took out a tricolor bike rally

Almora News: एसएसबी के जवानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

Wed, 13 Aug 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 13 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
SSB soldiers took out a tricolor bike rally
रानीखेत में तिरंगा रैली निकालते एसएसबी जवान। स्रोत:  एसएसबी कार्यालय

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में निकली रैली तिरंगा चौक, रानीखेत बाजार, नर्सिंग ग्राउंड होते हुए गनियाद्योली में संपन्न हुई।
इस मौके पर देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों को याद किया गया। इस दौरान लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए कहा गया। रैली में उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार, उप-महानिरीक्षक चिकित्सा ओबी सिंह, कमांडेंट देवाशीष पाल, द्वितीय कमान-अधिकारी कुमार सुंदरम, उप-कमांडेंट अनिल कुमार जोशी, प्रभाकर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन



द्वाराहाट में छात्र-छात्राओं ने भी निकाली तिरंगा रैली
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट महाविद्यालय में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। मंगलवार को एनसीसी रोवर रेंजर्स, एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस ने छतीनाखाल तक रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कहा कि सभी को इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी करनी है। रैली में एनसीसी प्रभारी डॉ. प्रणवीर प्रताप, एनएसएस प्रभारी डॉ. सुमन गढ़िया, रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ. आशा पारछे, डॉ. अशोक कुमार,रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. अंजली, डॉ. नाजिस खान, शैलेंद्र कुमार, डॉ. भावना पंत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





अल्मोड़ा में सुबह नौ बजे होगा ध्वजारोहण
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे नंदा देवी मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो चौघानपाटा पहुंचेगी। इसके बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि में नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
डीएम कार्यालय में 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायतराज अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रहेंगे। डीएम ने सभी स्मारकों, प्रतिमाओं की सफाई के निर्देश दिए और 14 और 15 अगस्त को स्मारकों पर प्रकाश व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। संवाद






बाइक रैली से दिया हर घर तिरंगा फहराने का संदेश
बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व कार्यक्रमों के तहत भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकालकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई जो कांडा रोड, भागीरथी, सरयू पुल, माल रोड, तहसील मार्ग आदि स्थानों से गुजरी। जिलाध्यक्ष गढि़या ने कहा कि 14 अगस्त को मंडलों में कार्यक्रम कर 15 अगस्त के दिन घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्वमंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, विवेक तिवारी, खड़क टंगड़िया, ललित परिहार, संजय साह जगाती आदि मौजूद रहे। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed