फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pricipal Booked Over Allegations

प्रधानाचार्य व संस्था ज्वाइंट डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pricipal Booked Over Allegations
खटीमा। झनकईया थाना पुलिस ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल को संचालित करने वाली संस्था के ज्वाइंट डायरेक्टर के खिलाफ बिना अनुमति के स्कूल में दिए कक्ष का ताला तोड़ने आदि के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देहरादून के ढाकोवाली निवासी सुनीता ठाकुर ने झनकईया थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इसमें कहा है कि वह वर्ष 2013 से एक स्कूल में पीईटी पद पर तैनात थी। तत्कालीन प्रधानाचार्य ने प्रथम तल पर एक कक्ष कार्यालय दिया। उस कक्ष की चाबी उसके पास है। आरोप लगाया है कि वर्तमान प्रधानाचार्य यूसी भट्ट ने कक्ष को खाली कराने को कहा और अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। इस पर मेरे द्वारा वाद कोर्ट में विचाराधीन तथा कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही ताला खोलने तथा नो-ड्यूज लिखित रूप में देने की बात कही गई। कक्ष में स्पोर्ट्स आदि का सामान रखा था। चार फरवरी 2013 को मेरी बेटी संचिता ने आकर बताया कि उक्त कक्ष पर किसी ने चेन लगाकर ताला लगा दिया है। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने यह समस्त कार्य संस्थान के ज्वाइंट डायरेक्टर यतीश सक्सेना के निर्देश पर किए। उसकी अनुपस्थिति और अनुमति के बिना कुंडे के पेंच खोल कर कक्ष में अनुचित रूप से प्रवेश, सामान चोरी आदि का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रधानाचार्य यूसी भट्ट, स्कूल ज्वाइंट डायरेक्टर सक्सेना के खिलाफ धारा 380,454 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। झनकईया थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि जांच एसआई मुकेश मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed