{"_id":"5f72241a8ebc3e9bec481c54","slug":"soon-two-busses-will-run-between-delhi-and-almora-almora-news-hld3985800198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए जल्द दौड़ेगी रोडवेज की दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए जल्द दौड़ेगी रोडवेज की दो बसें
विज्ञापन
soon two busses will run between delhi and almora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। छह माह के इंतजार के बाद अनलॉक-4 में जल्द ही अल्मोड़ा से दिल्ली रूट में रोडवेज की दो बसों का संचालन होगा। बसों के अंतरराज्यीय संचालन को लेकर डिपो स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया गया है कि अक्तूबर पहले सप्ताह से बस सेवा शुरू हो जाएगी।
लॉकडाउन से पहले रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से अंतरराज्यीय रूटों पर 12 से अधिक बसों का संचालन होता था। कोराना महामारी के चलते 22 मार्च से रोडवेज बसों का अंतरराज्यीय संचालन बंद पड़ा है। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ आदि अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने से पहाड़ से दूसरे प्रदेशों को जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और विभाग की आय भी प्रभावित हो रही है। इसे देेखते हुए प्रदेश सरकार ने बस सेवा की अनुमति दे दी है। प्रदेश सरकार से अंतरराज्यीय परिवहन को मंजूरी मिलने के बाद रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से दिल्ली रूट में दो बसों का संचालन करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली रूट में अक्तूबर पहले सप्ताह में बस सेवा चलनी शुरू हो जाएगी।
इन रूटों पर होता था संचालन
रूट बसों की संख्या
दिल्ली 06
चंडीगढ़ 01
लखनऊ 01
गुरुग्राम 01
देहरादून 03
-
अंतरराज्यीय बसों के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनलॉक-4 में शुरुआती चरण में दिल्ली रूट में दो बसों का संचालन किया जाना है। हालांकि अभी इस संबंध में डिपो स्तर पर कोई आदेश नहीं पहुंचा है लेकिन अक्तूबर पहले सप्ताह में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। - गजेंद्र सिंह कठैत, एआरएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा