फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Some people are not following social distancing while shopping

खरीदारी के दौरान कुछ लोग नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Some people are not following social distancing while shopping
लॉकडाउन के दौरान अल्मोड़ा में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील के दौरान शनिवार को नगर की बाजार में चहल-पहल काफी कम रही। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के आगे गोल घेरे बनाए गए हैं, लेकिन कुछ लोग इन गोल घेरों में खड़े नहीं हो रहे हैं। इससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ढील के दौरान अल्मोड़ा बाजार सुबह सात से एक बजे तक खुला रहा। लोगों ने दुकानों से आटा, दाल, चावल, सब्जी, दूध समेत जरूरत की अन्य चीजों की खरीदारी की। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के आगे गोल घेरे बनाए गए हैं लेकिन कुछ लोग इन गोलों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोग गोल घेरे में खड़े होने के बजाय जहां-तहां खड़े होकर सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

इधर तहसीलदार संजय कुमार कोहली, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed