{"_id":"64e8eb631d2d9101c00fb2c6","slug":"solving-problems-with-monkeys-and-pigs-almora-news-c-319-1-shld1008-144-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंदरों, सुअरों से हो रही परेशानी के समाधान की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंदरों, सुअरों से हो रही परेशानी के समाधान की गुहार
Fri, 25 Aug 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा स्वायत्त सहकारिता की शिव पार्वती सदन में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में कई गावों से पहुंची महिलाओं ने बंदर, सूअरों से निजात दिलाने की गुहार लगाते हुए उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने की मांग की।
हंस फाउंडेशन व टाटा ट्रस्ट के वित्तीय सहयोग से हिमोत्थान सोसायटी के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्यरत रामगंगा स्वायत्त सहकारिता बरलगांव की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई। इस मौके पर सहकारिता की अध्यक्ष अनिता गोस्वामी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी महिलाओं से स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में पूरी मजबूती से मिलकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़ी किसी महिला को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह अकेली है बल्कि हमें एक दूसरे की मदद कर आगे बढ़ना है। महिलाओं ने धान के पौधों को चूहों की ओर से बर्बाद करने की नई समस्या का समाधान जल्द कराने की बात रखी। कहा कि महिला समूह के उत्पादनों के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर आय-व्यय सहित भावी कार्ययोजना आदि की जानकारी दी गई।
हिमोत्थान के धनसिंह बिष्ट ने बताया कि सहकारिता ने चालू वर्ष में 1.20 का लाभ अर्जित किया है। साढ़े दस लाख की मशीनें ट्रैक्टर आदि संपत्ति अर्जित की हैं। महिला समूहों के माध्यम से कुल 19.63 लाख का व्यवसाय किया है जबकि आगामी वर्ष में लक्ष्य 36.50 लाख के व्यवसाय का रखा गया है। उन्होंने रवि व खरीफ की फसल में किए नए सफल प्रयोग और किए जा रहे कार्य आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
जागरूक किसान सुनगढी की प्रधान कमला बिष्ट ने पशुपालन व कृषि से जुड़ी कई जानकारियां साझा कीं। पशुपालन विभाग की ओर से लंपी रोग से रोकथाम के साथ सरकार की ओर से पशुपालकों के लिए चलाई गई बकरी, मुर्गी आदि योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं ने बंदर व सूअरों के आतंक के साथ ही चूहों द्वारा फसल को नष्ट करने संबंधी समस्याओं के निदान की मांग की। वार्षिक सभा में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हीरासिंह बिष्ट, पशु चिकित्सक डाॅ. आरएन सिंह, जागरूक किसान हीरासिंह रावत, कमला बिष्ट, हेम चंद्र आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता अनिता गोस्वामी व संचालन हीरा सिंह रावत व धनसिंह बिष्ट ने किया। वहां सहकारिता की सचिव कलावती देवी, भावना पपनैं, पूजा देवी, विनिता देवी,मीनाक्षी, भावना, आनंदी, दीपक जोशी, मनोज पांडे, कविता रावत,जानकी देवी, दीपा सहित तमाम महिलाएं मौजूद थीं।