फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Soldier Dilip changing the life of a mentally ill person

मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति की जिंदगी बदल रहे सिपाही दिलीप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Soldier Dilip changing the life of a mentally ill person
मानसिक अस्वस्थ की सेवा में जुटे सिपाही दिलीप कुमार। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना महामारी के दौर में कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही पुलिस कई सकारात्मक कार्य भी कर रही है। रानीखेत में सिपाही दिलीप कुमार एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की जिंदगी बदल रहे हैं। इसी कारण दुनिया से बेखबर यह व्यक्ति भी अब समाज को पहचानने लगा है।
विज्ञापन

रानीखेत में मानसिक रूप से कई अस्वस्थ लोग घूमते हैं। इन्हीं में से एक है विजय। वह वर्षों से गांधी चौक पर खुले आसमान के नीचे रहता है। लॉकडाउन के चलते ऐसे लोगों के सम्मुख भोजन का संकट खड़ा हो गया था। इसी बीच विजय गिरकर घायल हो गया और उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस सिपाही दिलीप कुमार अपने निजी खर्चे से विजय के उपचार में जुट गए।
विज्ञापन

कंपाउंडर का काम करने वाली इरम के साथ मिलकर वह नियमित रूप से उसके पैर की ड्रेसिंग करते रहे। अब उसे नियमित रूप से अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कर रहे हैं। लंबी दाड़ी, लंबे बाल वाले विजय को अब नए रूप में देखा जा सकता है। सिपाही दिलीप ने जैसे-तैसे बाल और दाड़ी कटवाई। चौक के पास ही छावनी परिषद के नल से उसे प्रतिदिन नहलाया भी जाता है। विजय को सिपाही दिलीप ने ही लोगों को पहचानना सिखाया। अब विजय समाज को भी पहचानने लगा है। सिपाही दिलीप की इस सेवा भाव की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। विजय अब पहले से कहीं अधिक खुश दिखाई दे रहा है। भोजन करने के बाद वह प्लेट कूड़ेदान में डालना नहीं भूलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed