फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Solar lights will illuminate the roads and streets

Almora News: 400 सोलर लाइट से जगमग होंगे रास्ते और गलियां

Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Solar lights will illuminate the roads and streets

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरी गलियां भी अब रात में बिजली की रोशनी से जगमग होंगी। उरेडा विभाग शहर और गांव की गलियों में 400 सोलर लाइट लगाएगा। सोलर साइट लगने से रात में लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।

नगर और ग्रामीण इलाकों में कई गलियों, आम रास्तों में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। रात में आवाजाही करने पर लोगों को जंगली जानवरों से खतरा रहता है। अंधेरे में तेंदुए समेत सूअर गांवों में आ जाते हैं। अब लोगों को जल्द इससे निजात मिलेगी। जिला योजना के तहत उरेडा अल्मोड़ा के 11 विकासखंडों में 64 लाख 50 हजार की राशि से सोलर लाइट लगाएगा। गलियों और रास्तों में पथ प्रकाश की व्यवस्था होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। सोलर लाइट लगाने के लिए उरेडा को राशि मिल चुकी है। जल्द योजना के धरातल पर उतरने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरी गलियां सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी।
विज्ञापन


बिजली की बढ़ती खपत भी होगी कम
अल्मोड़ा। उरेडा ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को अंधेरी गलियों से मुक्ति देने के साथ बढ़ती बिजली खपत को भी कम करेगा। जिले में 400 सोलर लाइट लगाने से बिजली की खपत कम होगी। इससे यूपीसीएल को भी अतिरिक्त बोझ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- जिले में सोलर लाइट को स्थापित करने के लिए अभी टैंडर प्रक्रिया चल रही है। अगले महीने से जिले में प्राथमिकता के आधार पर 400 लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। -मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी उरेडा अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed