फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   social media news in district.

Almora News: बिटिया का फोटो सोशल मीडिया पर लगा कर सीएम ने बढ़ाया अल्मोड़ा का मान

Tue, 13 Aug 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
social media news in district.
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा की बिटिया के साथ खिंचवाया गया अपना फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाकर व्यापक प्रचार प्रसार करके अल्मोड़ा का सम्मान बढ़ाया है। पिछले दिनों जागेश्वर यात्रा पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्कूली बच्चों ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया था। इस दौरान पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाए थे। इनमें से एक छात्रा को आशीर्वाद देते हुए खिंचवाया हुआ फोटो सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया है और फोटो को हमारी बेटी हमारा अभिमान के टाइटल के साथ प्रसारित किया है। पूरे प्रदेश में वायरल हो रहे इस फोटो को लेकर अल्मोड़ा के लोगों में भारी खुशी है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास की खूब सराहना कर रहे हैं। ग्राम आरचौला जागेश्वर की रहने वाली छात्रा बबीता बिष्ट कक्षा स्नातक की छात्रा हैं। वह सूचना विभाग के तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट की बेटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed