फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Smuggler arrested with 6.20 grams of smack

Almora News: 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 6.20 grams of smack
अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी कोतवाली में नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। वह जेल में सजा भी काट चुका है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में उनकी टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर स्यालीधार अल्मोड़ा निवासी दीपक सिंह (26) को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

----------
स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

बागेश्वर। एसपी जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 3.53 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम भागीरथी तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक अजय कुमार उर्फ अतुल (23) निवासी कठायतबाड़ा के कब्जे से 3.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed