फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   smugglar caught

132 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
smugglar caught
शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं शराब तस्करों पर नकेल कसने के अभियान के तहत द्वाराहाट पुलिस ने 132 बोतल हरियाणा मार्का की शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झज्जर हरियाणा से शराब की तस्करी कर महलचोरी चमोली बेचने ले जा रहा था। आरोपी ने शराब कार की सीट में बॉक्स बनाकर उसके अंदर छुपाकर रखी थी। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष द्वाराहाट हरीश प्रसाद ने बताया कि 24 नवंबर को सुरईखेत के पास वाहन चेकिंग के दौरान डीएल-9सीके- 6873 वैगनार कार को रोककर चेक किया गया तो चालक अशोक कादयाण पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बैरी वार्ड नंबर दो, पोस्ट बैरी, जिला झज्जर हरियाणा के पास से 132 बोतल शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि धारा-60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। अभियान में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र पंत, ज्योति कोरंगा, कांस्टेबल सतबीर सिंह, कवीन्द्र सिह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed