फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Slt Dwarahat constituency and six nominations

सल्ट और द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से छह नामांकन

Wed, 25 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Slt Dwarahat constituency and six nominations
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना नामांकन कराते हुए। - फोटो : अमर उजाला

 सल्ट और द्वाराहाट सीट से विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराए, सबसे अधिक चार नामांकन सल्ट विस सीट के लिए हुए। यहां भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र जीना, कांग्रेस उम्मीदवार गंगा पंचोली, उपपा के नारायण रावत और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल कराया।

विज्ञापन


द्वाराहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी ने नामांकन किया। सल्ट विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र जीना ने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा भी नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे थे। शपथ पत्र में श्री जीना ने दो कार, स्वयं के पास 950 ग्राम सोना, पत्नी के पास 12 सौ ग्राम सोना, विभिन्न बैंक, बचत खातों और जेवरातों की कीमत 52965281 और पत्नी के पास 3333381, स्वयं के पास 43 नाली जमीन और विभिन्न बैंकों का 68411970 ऋण दर्शाया है। सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने दल बल के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। बाद में उन्होंने बाजार में जुलूस भी निकाला। श्रीमती पंचोली ने स्वयं के पास 12 तोला सोना, पति के पास एक तोला सोना, बैंक, बचत खातों और आभूषणों की कीमत 1727528, पति के पास 717289, आश्रितों के पास 5700, पति के पास चार नाली भूमि दर्शाई है।
विज्ञापन


द्वाराहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी ने दो कार, स्वयं के पास 30 ग्राम और पत्नी के पास 50 ग्राम सोना, विभिन्न बैंक खातों, जेवरातों, बचत खातों की कुल कीमत 4519787 और पत्नी के पास 206355, आश्रितों के नाम 5416 और 128930 का ऋण दर्शाया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी पहुंचे। सल्ट विधानसभा से उपपा के नारायण रावत ने भी नामांकन कराया, उनके नामांकन में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी भी मौजूद थे। उन्होंने अपने पास 217200, पत्नी के पास 155000, पत्नी के पास पांच तोला सोना, स्वयं के पास एक तोला सोना, एक कार और पांच नाली भूमि दर्शाई है। सल्ट से ही निर्दलीय उम्मीदवार कुवेर मनराल ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पत्र भरकर सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपाल राम को नामांकन सौंपा। द्वाराहाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भगवती देवी ने भी नामांकन कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed