{"_id":"5761a9e74f1c1bf21e11bff4","slug":"six-teams-were-sold-for-rs-9-45-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह टीमें बिकीं 9.45 लाख रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह टीमें बिकीं 9.45 लाख रुपये में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की तर्ज पर पर्यटन नगरी में 18 जून से प्रस्तावित जूनियर प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतियोगिता (जेपीएल) के लिए टीमों की नीलामी हुई। कुल छह टीमें 9.45 लाख रुपये में बिकीं। खिलाड़ियों की नीलामी 17 जून को होगी। जूनियर प्रीमियर लीग के तहत मंगलवार की देर रात तक यहां टीमों की नीलामी हुई। टीमें खरीदने के लिए कुमाऊंभर से खेलप्रेमी पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रत्येक टीम का आधार मूल्य डेढ़ लाख रुपये निर्धारित किया गया था। रानीखेत रेंजर्स टीम को डॉ. हर्षवर्धन ने 1.55, अल्मोड़ा यूनाइटेड को मनोज सिंह ने 1.60, रुद्रपुर राईनोज को जगदीश बिष्ट ने 1.55, नैनीताल हिरोज को गोपाल बिष्ट ने 1.55 लाख, पिथौरागढ़ पेंथर्स की टीम को रविंद्र बिष्ट ने 1.60 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
आयोजन समिति के सचिव निखिल आर्य ने बताया कि खिलाड़ियों की नीलामी 17 जून को होगी। इस दौरान सभासद भुवन चंद्र आर्य, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त शाह, निकेत जोशी, भूपेंद्र परिहार, भानु बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, गुड्डू खान, चंदन नेगी, अजय सिंह, कमलेश बिष्ट, ललित बजेठा, उमेश बिष्ट, हर्ष गोयल, हिमांशु रावत आदि थे।
विज्ञापन