फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sir, how will India become digital in these conditions

साहब इन हालातों में कैसे बनेगा इंडिया डिfजटल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sir, how will India become digital in these conditions
4G mobile 12.jpg
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक तरफ भारत को डिजिटल बनाने की तैयारी चल रही है, दूसरी तरफ सरकार का उपक्रम बीएसएनएल ही धड़ाम हो चुका है। इन हालातों में कैसे कार्यालयों में कार्य होंगे। चौबटिया क्षेत्र में संचार सेवाएं ध्वस्त होने कारण लोग परेशान हैं। नेटवर्क नहीं होने के कारण प्रख्यात उद्यान निदेशालय, सैन्य क्षेत्र और पोस्ट आफिस में भी पखवाड़े भर से कार्य ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

चौबटिया में बीएसएनएल नेटवर्क की दिक्कतें नई नहीं हैं। यहां आए दिन संचार सेवाएं बाधित रहती हैं।
पिछले 15 दिनों से समस्या और भी बढ़ गई है। पोस्ट मास्टर पीडी पंत ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में ज्यादातर लोग ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, पिछले कई दिनों से नेटवर्क नहीं होने के कारण वह लोग परेशान होकर रह गए हैं। उद्यान निदेशालय और चौबटिया गार्डन और 15 गढ़वाल राइफल में भी नेटवर्क ठप पड़ा हुआ है। निदेशालय में आए दिन बाहर के किसानों के शिविर लगते हैं। अब कार्य मैनुअल के बजाय इंटरनेट के माध्यम से संचालित होते हैं, लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण यहां से शासन स्तर को संदेश तक पास नहीं हो पा रहे हैं। चौबटिया मोबाइल टावर की देखरेख कर रहे टीटीए रविशंकर ने बताया कि ब्रॉडबैंड के कार्ड फुंके हुए हैं। रानीखेत बीएसएनएल से कर्मचारी आकर ठीक करेंगे। लेकिन लंबे समय बाद भी कार्ड ठीक नहीं हो पाना बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली को दर्शा रहा है।
विज्ञापन

चौबटिया मोबाइल टावर और ब्रॉडबैंड के कार्ड फुंके हुए हैं। जिस कारण वहां नेटवर्क में दिक्कतें आ रही हैं। पूर्व में कार्ड बदले गए थे, लेकिन वह सही नहीं थे। अब नए कार्ड मंगाए गए हैं, उन्हें चेक किया जा रहा है। व्यवस्था शीघ्र बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं। -पीएस मेहरा, एसडीओ, बीएसएनएल, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed