फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sir dogs relieve panic

साहब कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिला दो

Tue, 24 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sir dogs relieve panic
 नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों का झुंड घूमते हुए दिखाई देता है। आवारा कुत्ते कई बार लोगों को काट चुके हैं। तिलकपुर और थपलिया मोहल्ले की महिलाओं का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के तिलकपुर, थपलिया, नृसिंहबाड़ी, नंदादेवी, पूर्वी पोखरखाली, धारानौला, चीनाखान, ढूंगाधारा समेत कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि आवारा कुत्ते तीन लोगों को काट चुके हैं। आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। खासकर अकेले स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को कुत्तों के काटने का खतरा बना रहता है। आवारा कुत्तों का झुंड कई बार सड़क में आ जाता है। जिससे जाम लगने की स्थिति आ जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में लता पांडे, राधा बिष्ट, कौशल्या बिष्ट, डीएस बिष्ट, विजय पांडे, दीपांशु बिष्ट, प्रेमा जोशी, मंजू जोशी, मुन्नी तिवारी, हिमानी भट्ट, भगवती पाठक, गीता भाकुनी, जानकी, दीपा सिजवाली, सरिता जोशी, हेमा हयांकी, बीना त्रिपाठी, हंसा बोरा, भारती पंत, सरिता भट्ट, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, दीपा रौतेला, अंजु बुधौड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed