{"_id":"6abd578c21716bcaf702e024","slug":"shweta-triumphs-in-speech-and-poster-competitions-almora-news-c-232-1-alm1002-149366-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में श्वेता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में श्वेता ने मारी बाजी
Thu, 01 Oct 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान अल्मोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जनपद के आठ पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को हुई भाषण प्रतियोगिता में द्वाराहाट पॉलिटेक्निक की श्वेता ने पहला, ताकुला पॉलिटेक्निक के जगमोहन सिंह नायल ने दूसरा और अल्मोड़ा पॉलिटेक्निक की गीता पपनई ने तीसरा स्थान पाया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में द्वाराहाट पॉलिटेक्निक की श्वेता ने पहले और इससे संस्थान की प्रियंका बजेठा, रितु कोरंगा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि दायित्वधारी गंगा बिष्ट ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या रेखा असवाल ने का कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है।