फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shuttlers showed their strength in the qualifier matches

Almora News: क्वालिफायर मुकाबलों में शटलरों ने दिखाया दमखम

Tue, 29 Jul 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shuttlers showed their strength in the qualifier matches
एचएनबी स्टेडियम में क्वालिफायर मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन हाॅल में 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वालिफायर मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप में प्रदेश भर से 350 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के क्वालीफार मैच में शटलरों ने अपना दमखम दिखाया। पुरुष एकल मुकाबले में नैनीताल के मानस पंत ने देहरादून के देवेश चौहान को 15-9,15-14 के अंतर से मात दी। वहीं देहरादून के देवांश शर्मा ने टिहरी के हार्दिक शर्मा को, देहरादून के रचित ने ऊधमसिंह नगर के अनुराग को और हरिद्वार के शुभम ने देहरादून के मोहित राणा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर 19 वर्ग के क्वालिफायर मैच में हरिद्वार के शुभम ने देहरादून के यश को 15-7,15-6, टिहरी के शिवांश उनियाल ने देहरादून के निबिल पासवान को 15-10,11-15,15-8 से और ऊधमसिंह नगर के गौरव रौतेला ने अल्मोड़ा के अभिनव टम्टा 15-5,13-15,15-13 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि खेल मंत्री रेखा आर्या बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। वहां आयोजक सचिव राम अवतार अग्रवाल, आयोजक कोषाध्यक्ष नंदन रावत, अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन, संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जौंन, मीडिया प्रभारी डीके जोश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed