{"_id":"5d2f64538ebc3e6cad333f1d","slug":"shravani-mela-commences-in-jageshwar-dham-will-last-one-month-almora-news-hld349294018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला शुरु
विज्ञापन
श्रावणी मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला शुरू हो गया है। मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जागेश्वर धाम को केंद्र की पर्यटन सूची में 12वें ज्योर्तिलिंग के रूप में शामिल करने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए वह खुद केंद्रीय पर्यटन मंत्री के सामने पौराणिक अभिलेखों के तथ्य प्रस्तुत करेंगे। 12वें ज्योर्तिलिंग की मान्यता मिलने के बाद स्वयं ही इस धाम को पांचवें धाम के रूप में मान्यता मिल जाएगी। शासन से इसके विकास के लिए बजट भी उपलब्ध हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि तीन सौ से अधिक छात्र संख्या होने पर अगले सत्र से दन्यां में डिग्री कालेज खोल दिया जाएगा। उन्होंने नैनी, कफड़खान और बिंता में दो हजार खाते खुलने की स्थिति में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की बात कही। मंदिर परिसर से लगी जीर्ण- शीर्ण धर्मशाला के लिए उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता करने और जागेश्वर मंदिर से नैणी के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर बाईपास रोड बनाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने जागेश्वर धाम से जुड़ी लघु स्मारिका का विमोचन किया।
इससे पूर्व उन्होंने जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और मंदिर समिति और जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सरकार मेले व त्यौहारों को बढ़ावा देने के लिए अभिनव प्रयोग कर रही है जिससे आने वाली पीढ़ी को इनके बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने संस्कृति को बचाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, सुभाष पांडे, ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी पीतांबर पांडे ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
कलाकारों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा। श्रावणी मेले के शुभारंभ पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले के उद्घाटन के साथ ही मंदिर परिसर में शिवार्चन और अन्य पूजन कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं।
ये लोग रहे मौजूद
शुभारंभ के मौके पर मेलाधिकारी एसडीएम मोनिका, एसएसपी पीएन मीणा, मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवान भट्ट, उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल, प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, डीएफओ केएस रावत, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख प्रकाश भट्ट, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, हरिमोहन भट्ट, गिरीश भटट, पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट, हरीश प्रसाद, हरीश नाथ, गौरव पांडे समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। संचालन विभु कृष्णा ने किया।