फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shraddha Suman paid to martyrs on Police Memorial Day

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Suman paid to martyrs on Police Memorial Day
शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करते एसएसपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक में शहीद पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसएसपी पीएन मीणा ने देश में शहीदों की शहादत को याद करते हुए पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों, कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक देश में 292 पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, कर्मचारियों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। जिनमें उत्तराखंड में थाना झबरेड़ा हरिद्वार में तैनात एक जवान योगराज कर्तव्य का पालन करते शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन इस दौरान कमल सिंह पवार, संतोष बगडवाल, डीआर वर्मा, सुरेश चंद्र, श्याम सिंह, महेश कश्यप, पूरन रावत, प्रहलाद राम आदि अधिकारियों के अलावा उपनिरीक्षक विजय सिंह, मोहन सोन, हर्ष नेगी, कांस्टेबल महेंद्र गनधरिया, दिनेश कुमार, देवेंद्र गोस्वामी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इधर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शहीद दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रीय मुख्यालय एनटीडी में पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सागर जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। सहायक कमांडेंट जोशी ने एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक ड्यूटी के दौरान हुए शहीदों के नाम पढ़कर सुनाए। इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद थे। उधर गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय सुरक्षा बलों के शहीदों का स्मरण किया गया। शहीद स्मारक पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के लिए शहीद दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने शहीदों की शहादत को नमन किया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी, उप कमांडेंट चंद्रजीत, सतेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट संदीप रावल, अधिशासी अभियंता पीसी पांडे, हितेंद्रपटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed