फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shopping for Christmas Fiesta

क्रिसमस पर्व की खरीदारी के लिए नगर की बाजार रही गुलजार

Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: nazim nazim Updated Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shopping for Christmas Fiesta
अल्मोड़ा में एक दुकान से क्रिसमस पर्व के लिए खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 क्रिसमस पर्व की खरीदारी के लिए नगर का बाजार सोमवार को गुलजार रहा। क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। लोगों ने बाजार से लाल रंग की सांता क्लाज की ड्रेस, स्टार, क्रिसमस ट्री, काड्स, मोमबत्ती, रंगीन गुब्बारे, लाइट, मेरी क्रिसमस लिखा वंदनवार सहित सजावटी सामान, क्रिसमस केक की खरीदारी की। क्रिसमस को बड़ा दिन के रूप में भी मनाया जाता है। 
विज्ञापन


 क्रिसमस पर्व कल 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। क्रिसमस के लिए ब्रिटिश शासनकाल में बना 120 साल पुराने बडन मेमोरियल चर्च को सजाया गया है। 25 दिसंबर को चर्च में सुबह साढ़े दस बजे से सामूहिक प्रार्थना सभा होगी। नगर की बाजार से सोमवार को लोगों ने क्रिसमस पर्व के लिए जमकर खरीदारी की। जिससे बाजार दिन भर गुलजार रहा। लोगों ने बाजार से लाल रंग की सांता क्लाज की ड्रेस, स्टार, क्रिसमस ट्री, मोमबत्ती, रंगीन गुब्बारे, सांता टैडी वियर, सांता की रिंग, मेरी क्रिसमस लिखा वंदनवार सहित सजावटी सामान, क्रिसमस केक की खरीदारी की। सांता क्लाज की ड्रेस 150 से 300 रुपये, क्रिसमस ट्री 300 से 900 रुपये तक की कीमत में बिके। खासकर सांता क्लाज की ड्रेस सबको भा रही है। क्रिसमस पर्व पर इसाई समुदाय के लोग घरों को आकर्षक तरीके से सजाते हैं। सजावट में गुब्बारों और स्टार को प्रयोग में लाया जाता है। घरों में गुजिया, डोनस, केक आदि बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे को उपहार भी प्रदान करते हैं। क्रिसमस को लेकर बच्चे से लेकर बूढ़ों तक में उत्साह दिखाई दे रहा है। क्रिसमस को बड़ दिन (बड़ा दिन) के रूप में भी मनाया जाता है। आज से दिन धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं और रातें घटने लगेंगी।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed