{"_id":"5dd7d14b8ebc3e54c435d3ea","slug":"shobha-and-pankaj-won-in-farrata-ranikhet-news-hld3649698154","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीजी कालेज के बच्चों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीजी कालेज के बच्चों ने दिखाया दम
विज्ञापन
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेते छात्र। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोडा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। विभिन्न खेलों के माध्यम से महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। बाद में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छतीनाखाल के खेल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड छात्रा वर्ग में शोभा नेगी ने प्रथम, तनूजा राणा ने द्वितीय और दीपा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में पंकज कुमार, राकेश चंद्र आर्या और कुबेर सिंह रौतेला प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
लंबी कूद छात्रा वर्ग में शोभा नेगी, दीपा जोशी और रचना बिष्ट और छात्र वर्ग में राकेश चंद्र आर्या, देवेंद्र सिंह और सूरज कुमार ने बाजी मारी। भाला फेंक छात्रा वर्ग में उमा रावत, गीतांजलि नेगी और दीपा और छात्र वर्ग में धीरज, संतोष और सूरज कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कैरम युगल में नेहा भट्ट और अनीता जोशी की टीम विजेता और मनोरमा सनवाल, भावना अधिकारी की टीम उपविजेता रही। शतरंज छात्र वर्ग में सौरभ पाठक प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय रहे।
विज्ञापन
छात्रा वर्ग में मीनाक्षी नेगी प्रथम और मनीषा बिष्ट द्वितीय रही। बैडमिंटन युगल में सोनी और उमा की टीम विजई रही। छात्रा सिंगल्स वर्ग में रचना बिष्ट और छात्र सिंगल्स वर्ग में प्रकाश सिंह नेगी विजेता रहे। क्रीड़ा प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया। प्राचार्य भरत जी उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।
इस अवसर पर डॉ. अंजुम अली, डॉ. उपासना शर्मा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. विपिन सुयाल, डॉ. कार्तिकेय भट्ट, सविता रानी, सुधीर जोशी, डॉ महेंद्र प्रसाद, चंद्रा चौहान, भूपाल सिंह, ओमप्रकाश सहित महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।