{"_id":"58ac362e4f1c1b5354b23ef9","slug":"shiva-shiva-temple-urn-with-flying-start-mahapurana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में शिव महापुराण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में शिव महापुराण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर सोमेश्वर में संगीतमयी श्री शिवमहापुराण कथा शुरू हो गई है। कथा के शुभारंभ अवसर पर प्रात: महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
सुबह कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर सोमेश्वर बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। महिलाओं ने ब्रह्मकपाल से कलश में पानी भरकर शिवलिंग पर अर्पित किया। क्षेत्र के गांवों की महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपराह्न एक बजे से भागवत कथा शुरू हुई। व्यास कैलाश चंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
कथा के यजमान रमेश सिंह बोरा के अलावा पुजारी राम भारती, चंदन भारती, रमेश भारती आदि मौजूद थे। आयोजकों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिव पुराण सुनने के लिए पहुंचने का आह्वान किया। राम भारती ने बताया कि शिव पुराण का पारायण तीन मार्च को होगा।
विज्ञापन