फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   shilapat me shaheed ka naam

शिलापट में शहीद देवड़ी का नाम नहीं, लोग भड़के

Sat, 23 Apr 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 23 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
shilapat me shaheed ka naam
लगाया गया शिलापट। - फोटो : अमर उजाला

देवड़ा के ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने गांव के कारगिल शहीद हरीश सिंह देवड़ी की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने 1999 में दलबैंड-देवड़ा मार्ग का नाम कारगिल शहीद हरीश देवड़ी के नाम पर रखने का शासनादेश जारी किया था। पर दो मार्च में लगाए गए शिलापट से शहीद का नाम गायब कर दिया गया है, जो कि शहीद का अपमान है। जल्द शिलापट पर शहीद का नाम अंकित किया जाए अन्यथा जनता आंदोलन को बाध्य होगी।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि ग्राम देवड़ा निवासी सैनिक हरीश कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। भारत सरकार ने 1999 में अल्मोड़ा-घाट मार्ग के दलबैंड नामक स्थान से शहीद के गांव देवड़ा को सड़क से जोड़ने की घोषणा की और तीन किमी सड़क स्वीकृत की। कई बार जनांदोलन के बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों में श्रेय लेने की होड़ मची रही।
विज्ञापन


इस सड़क का नाम शहीद हरीश मोटर मार्ग होना चाहिए था, लेकिन पिछले माह लगाए गए शिलापट से कारगिल शहीद हरीश का नाम गायब कर दिया गया है जो कि शहीद जवान का अपमान है। इससे क्षेत्रवासी, पूर्व सैनिक आक्रोशित और आहत हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन लाल टम्टा ने विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द शहीद के नाम से मार्ग का नाम और शिलापट पर शहीद का नाम अंकित नहीं हुआ तो जनांदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, मुन्नी देवी, मोहनी, दीपा देवी, भगत सिंह देवड़ी, प्रेम सिंह देवड़ी, हंसी, प्रदीप सिंह देवड़ी, आशा देवी, चंपा देवी, इंद्र सिंह देवड़ी, जानकी देवी, प्रेमा, गोपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, माया देवी, आनंदी देवी, दीवान सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed