फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sharma got martyred at delhi batla house incident

दिल्ली के बटला हाउस कांड में दी शर्मा ने प्राणों की आहूति

Mon, 18 Sep 2017 11:00 PM IST
चौखुटिया (अल्मोड़ा) ।, अमर उजाला ब्यूरो
चौखुटिया (अल्मोड़ा) ।, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
sharma got martyred at delhi batla house incident
फाइल फोटो-मोहन चंद्र शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा 19 सितंबर 2008 में बटला हाउस कांड में आतंकवादियों की गोली से शहीद हो गए थे। अशोक चक्र और राष्ट्रपति पदक प्राप्त शर्मा ने दर्जनों आतंकी मार गिराए थे। उनकी याद में पैतृक गांव तिमिलखाल में प्रतिवर्ष 19 सितंबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए बम धमाकों के छह दिन बाद 19 सितंबर को जामिया नगर के बटला हाउस में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे, जबकि दो फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आतंकवादियों की गोली से चौखुटिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत आदिग्राम कनौणियां के तिमिलखाल निवासी पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा (मासीवाल) शहीद हो गए थे। राजनीतिक रूप से बहुचर्चित रहे इस मुठभेड़ मामले में 25 जुलाई 2013 को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। जिसमें मुठभेड़ को सही ठहराते हुए आतंकी शहजाद को शर्मा की हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


शर्मा को राष्ट्रपति पुरस्कार के साथ ही मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। जांबाजी के कारण ही उन्हें सात बार वीरता पुरस्कार से नवाजा गया। 24 सितंबर 1965 में जन्मे शर्मा की याद में उनके पैतृक गांव तिमिलखाल में शहीद स्मारक भी बनाया गया है। जिसमें प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण मामलों में रही भूमिका
अपने कार्यकाल में 35 आतंकियों को मार गिराने और 7 दर्जन से भी अधिक आतंकियों को गिरफ्तार कराने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहन शर्मा 26 जून 1989 में दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। उन्होंने जिन महत्वपूर्ण मामलों में कामयाबी हासिल की उनमें 2000 में हुए लालकिला गोलीकांड, 2001 में हुए संसद पर हमला, 2005 में दिल्ली में हुए बम धमाके शामिल थे। 2006 में शर्मा की टीम ने निजामुद्दीन इलाके में लश्कर के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। आतंकवादियों के खिलाफ खासा सक्रिय रहने के कारण ही वह आइबी के सीधे संपर्क में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed