फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sharda Academy won the inaugural match of Hockey

Almora News: हॉकी का उद्घाटन मैच शारदा एकेडमी ने जीता

Sun, 27 Aug 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sharda Academy won the inaugural match of Hockey
शारदा पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी।  संवाद 
अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता और अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता शुरु हो गई है। हॉकी का उद्घाटन मैच शारदा एकेडमी ने जीता।
विज्ञापन


हॉकी का पहला मैच शारदा एकेडमी और स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। शारदा एकेडमी ने 7-0 से स्टेडियम बी टीम को पराजित कर जीत हासिल की। इससे पहले मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा, विशिष्ट अतिथि प्रो. आराधना शुक्ला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा, धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनील यादव ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक राजेंद्र कनवाल, शुभम कांडपाल, टेक्निकल टेबल पर अनिता पवार, मेघा अल्मिया, पायल गोस्वामी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, भरत टम्टा, कमलेश कनवाल, मयंक कार्की, विजय भट्ट, कमल सिंह बिष्ट, रोहित भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed