{"_id":"627d4d00697735315209a00b","slug":"seven-month-old-girl-dies-after-scorching-in-fire-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: आग में झुलसकर सात महीने की बच्ची की मौत, रेंगते हुए पहुंच गई थी जलते चूल्हे के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: आग में झुलसकर सात महीने की बच्ची की मौत, रेंगते हुए पहुंच गई थी जलते चूल्हे के पास
Thu, 12 May 2022 11:38 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 11:38 PM IST
सार
खीमराम बृहस्पतिवार सुबह कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी सुबह उठी तो गोशाला में चली गई। कुछ देर बाद उनकी सात महीने की बेटी भी उठ गई। बताया जा रहा है कि वह रेंगते हुए जलते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई। अचानक आग ने बच्ची को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
स्याल्दे तहसील के उप्राडी ग्राम पंचायत के छबोलाछना गांव में सात महीने की बच्ची की आग में झुलसकर मौत हो गई। वह रेंगते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई थी।
विज्ञापन
गांव के खीमराम बृहस्पतिवार सुबह कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी सुबह उठी तो गोशाला में चली गई। कुछ देर बाद उनकी सात महीने की बेटी भी उठ गई। बताया जा रहा है कि वह रेंगते हुए जलते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई। अचानक आग ने बच्ची को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
कमरे में सो रहे खीमराम ने भी बच्ची की आवाज नहीं सुनी। कुछ देर में बच्ची की मां लौटकर आई तो उसने बच्ची को आग की चपेट में देखा, तब तक बच्ची काफी झुलस गई थी। आननफानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी देघाट ले गए। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। बच्ची को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन आधे रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन