{"_id":"570fd5f14f1c1b983a4a6ac1","slug":"seven-desk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवन डेस्क खत्म, इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवन डेस्क खत्म, इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम लागू
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
बैठक लेते राष्ट्रीय आपदा प्रबंधक प्राधिकरण के सलाहकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सलाहकार बीपी गणनायक ने कहा कि आपदा राहत कार्यों के संचालन के लिए केंद्र सरकार ने सेवन डेस्क के स्थान पर इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम लागू कर दिया है। इससे आपदा प्रबंधन के दौरान पूरे देश में एकरूपता रहेगी। उन्होंने कहा कि आपदा के न्यूनीकरण और प्रभावी राहत कार्यों के लिए ठोस योजना तैयार करनी जरूरी है।
विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणनायक ने कहा कि आपदाएं प्राकृतिक और मानवजनित घटनाएं हैं। प्रभावी प्रबंधन से इनसे होने वाले नुकसान को कम करके त्वरित राहत और बचाव अभियान चलाकर प्रभावितों की मदद की जा सकती है। योजनाएं तैयार करने में आपदा से पूर्व की तैयारी, खोज, बचाव, राहत कार्यों के संचालन, संसाधनों की उपलब्धता आदि को शामिल किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने अलग-अलग स्तर पर नोडल अधिकारियों को नामित कर उन्हें दायित्व सौंपने पर जोर दिया। गणनायक ने कहा कि 30 अप्रैल को पूरे प्रदेश में भूकंप की मॉक ड्रिल की जाएगी। कार्यशाला में डीएम सविन बंसल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसएसपी केएस नगन्याल, एडीएम इला गिरी, पीडी गोविंद पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन