फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Services of BSNL became headache

सिर दर्द बन गईं बीएसएनएल की सेवाएं

Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Services of BSNL became headache
शोपीस बना बीएसएनएल का टावर। - फोटो : अमर उजाला

 भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवाएं सिर का दर्द बन चुकी हैं। ऊंचाई वाले चौबटिया क्षेत्र में लंबे समय से संचार व्यवस्था बदहाल है। यहां स्थित टावर शो पीस बना हुआ है। इस क्षेत्र में अधिकांश उपभोक्ता बीएसएनएल मोबाइल से जुड़े हैं। इसके अलावा कई कार्यालयों में लैंड लाइन सेवाएं भी प्रभावित होने की सूचनाएं हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि व्यवस्था ठीक नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


रानीखेत का चौबटिया इलाका ऊंचाई पर स्थित है। यहां बीएसएनएल का मोबाइल टावर स्थापित है, इसके बावजूद सिग्नल नहीं आने के कारण लोगों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग सिग्नल के लिए टावर के नीचे भी खड़े हो जाते हैं, तो भी बात नहीं हो पाती।
विज्ञापन


कई बार विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। चौबटिया के अलावा रानीखेत क्षेत्र में भी बीएसएनएल की सेवाएं सही तरीके से कार्य नहीं करतीं। इसके अलावा लैंड लाइन सेवाएं भी प्रभावित रहती हैं। इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित होने से लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। इधर दूर संचार विभाग के एसडीओ पान सिंह माहरा का कहना है कि चौबटिया में टावर ठीक है। कुछ इलाकों में सिग्नल नहीं आते हैं। अन्य टावर लगाने के लिए सेना से जगह मांगी गई है। रानीखेत नगर में भी कुछ स्थानों पर टावर लगाने हैं, लेकिन जगह नहीं मिल पा रही है। चौबटिया में लैंड लाइन सेवाएं प्रभावित हो रही थीं, जिसे ठीक कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed