फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sent to selter home

दो युवकों को जीआईसी रैन बसेरे में किया दाखिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
sent to selter home
अल्मोड़ा। क्वारब में बहन को भिटौली देकर लौट रहे एक युवक और उसके साथी को प्रशासन ने जीआईसी में बनाए गए रैनबसेरा में दाखिल कर दिया है। जीआईसी में बनाए गए रैन बसेरे में रहने वाले लोगों की कुल संख्या अब 35 हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान घरों से निकलने पर रोक है। हवालबाग विकासखंड का निवासी अमित सिंह मेहता शुक्रवार को क्वारब में रहने वाली अपनी बहन को भिटौली देने गया था। वहां उसे रुद्रपुर से लौट रहा सेराघाट निवासी भाष्कर जोशी भी मिल गया। भाष्कर रुद्रपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता है। वह सब्जी के ट्रक में लिफ्ट लेकर क्वारब पहुंचा। अमित और भाष्कर की पहले से ही जान-पहचान है। अमित की बहन के घर भाष्कर भी रुक गया। क्वारब से करीब छह किमी पैदल चलकर यह दोनों लोधिया पहुंचे। लोधिया चैक पोस्ट पर पुलिस ने इन दोनों को रोक लिया और जिले में प्रवेश करने का कारण पूछा। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन दोनों युवकों को जीआईसी में बनाए गए रैन बसेरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed