{"_id":"5feb72da8ebc3e3b8a0c79d0","slug":"sena-bharti-in-rakikhet-ranikhet-news-hld4091826160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर के 250 युवक हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर के 250 युवक हुए सफल
विज्ञापन
शारीरिक दक्षता के लिए बारी का इंतजार करते दौड़ में सफल अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली के दूसरे दिन अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवाओं ने किस्मत आजमाई। भर्ती के लिए सैकड़ों युवा यहां पहुंचे हैं। तड़के मैदान के बाहर प्री हाइट टेस्ट हुआ और कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट देखी गई। इसके बाद 600 युवाओं को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिनमें 250 ने सफलता पाई। दिन भर मैदान में सफल युवकों के प्रपत्रों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा चलती रही।
बता दें कि लॉकडाउन के कारण लंबे समय बाद हो रही इस भर्ती को लेकर युवकों में खासा उत्साह है। दूसरे दिन अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के युवकों की भर्ती थी। सैकड़ों की संख्या में सुबह भर्ती स्थल पर युवक पहुंच गए। इसके बाद प्री हाइट टेस्ट में फिट और कोविड-19 टेस्ट निगेटिव छह सौ युवाओं को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिनमें 250 युवक सफल रहे। युवकों के लिए कोरोना निगेटिव का प्रमाण पत्र भी आवश्यक किया गया है। राजकीय अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराने वाले युवकों का सुबह से ही तांता लगा रहा। भर्ती में भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 लेे. कर्नल गौरव किचलू, ले. कर्नल नरेश तिवारी, सूबेदार मेजर देवपाल यादव आदि सहयोग कर रहे हैं।
हरियाणा का युवक निकला कोरोना संक्रमित
रानीखेत। कोटा भर्ती रैली के लिए रानीखेत पहुंचे हरियाणा के एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद फिर हड़कंप मच गया। राजकीय अस्पताल में कोरोना जांच के लिए युवकों की सुबह से ही लंबी कतार लग रही है। मंगलवार को भी लगभग 500 युवकों की कोरोना जांच की गई, जिसमें हरियाणा का एक युवक पॉजिटिव पाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय ने बताया कि युवक को निजी वाहन से वापस हरियाणा भेज दिया गया है। जहां वह होम आइसोलेसन में रहेगा।