{"_id":"571a7ba54f1c1b087a8b565f","slug":"seminar-in-hwalbag","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पृथ्वी दिवस पर हवालबाग में गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पृथ्वी दिवस पर हवालबाग में गोष्ठी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
हवालबाग में गोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने लोगों से पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर अधिकारियों ने काश्तकारों और पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए हवालबाग के ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी ने कहा कि काश्तकार खेती के साथ ही पेड़-पौधों का संरक्षण करें। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने काश्तकारों को खरीफ फसल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड जागरूकता, पीएम फसल बीमा, सिंचाई, जैविक खेती आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
काश्तकारों ने जंगली जानवरों से फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान आदि समस्याएं विशेषज्ञों के सम्मुख रखी और समाधान की मांग की। ग्राम प्रधान संजय बिष्ट, नवीन सिंह, नरेंद्र सिंह, कमला बिष्ट, सुंदर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गोपाल सिंह समेत काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और काश्तकार मौजूद थे।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी, वीपीकेएस के वैज्ञानिक डा. वीएम पांडे, कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरके शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा. वसुंधरा गब्र्याल, सहायक बीडीओ पंकज कांडपाल, सहायक निदेशक मत्स्य गणेश जोशी ने काश्तकारों को विभिन्न जानकारियां दी।