फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SC State Coordinator Virender Congress left the party with supporters

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश संयोजक वीरेंद्र ने समर्थकों संग पार्टी छोड़ी

Sun, 22 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
SC State Coordinator Virender Congress left the party with supporters
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक वीरेंद्र कुमार आर्य और जिला पंचायत सदस्य लता आर्या। - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश के सीएम और कांग्रेस पर अनुसूचित जाति के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र कुमार आर्य और उनकी पत्नी गोलनाकरड़िया-चितई की जिला पंचायत सदस्य लता आर्या ने समर्थकों सहित कांग्रेस से नाता तोड़ दिया है। यहां पत्रकार वार्ता में वीरेंद्र कुमार आर्य ने अल्मोड़ा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम पर अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की अनेदखी की आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी विभागों में बैकलॉग, उपनल में अनुसूचित जाति वर्ग का कोटा नहीं भरा गया है। सीएम ने सरकारी विभागों में पदोन्नति कोटा बहाल करने का आश्वासन दिया था, पर यह मांग भी अधूरी है। सरकार पर उन्होंने स्पेशल कंपोनेंट प्लान के बजट में भी घोटाले का आरोप लगाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके आर्य ने कहा कि स्थानीय विधायक से मालगांव को सड़क से जोड़ने की मांग की गई थी वह भी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग के 90 फीसदी वोट कांग्रेस को पड़ते हैं, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस ने इस वर्ग की उपेक्षा की है।
विज्ञापन


सीएम राहत कोष से जरूरतमंद अनुसूचित जाति के बीमार लोगों को मात्र दो से पांच हजार रुपए दिए गए। जो कि दलित वर्ग की उपेक्षा की है। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य लता आर्या ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को कई बार स्थानीय विधायक के सम्मुख रखा गया पर उन्होंने उपेक्षा की। इस मौके पर थिकलना के प्रधान सुंदर राम, राकेश कुमार टम्टा, चंदू राम समेत काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed