{"_id":"5a9fc73d4f1c1b3f658b653b","slug":"sayings-on-social-evils-through-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शिविर में गीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर यहां खिरखेत में शुरू हो गया है। प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने एनएसएस के उद्देश्य बताए, कहा कि एनएसएस समाज सेवा का उचित माध्यम है, कुरीतियों के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाया जाना चाहिए। इस अवसर पर शिविरार्थियों ने गीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किए।
विज्ञापन
एनएसएस शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया, इस दौरान स्वयंसेवियों ने वहां स्वच्छता अभियान चलाया, कई जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने स्वयंसेवियों को समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि रौतेला ने शिविर के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरीश चंद्र तिवारी, यूडी तिवारी, सोबन सिंह, गिरीश चंद्र, प्रधानाध्यापिका इमराना ने भी स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए समाज में व्याप्त जुआ, शराब जैसी विकृतियों के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में रैली आयोजित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. वाईसी सिंह, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. नमिता शर्मा, हीरा सिंह आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन