फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Saurabh Kumar and Tanuja won the championship

पालीटेक्निक के खेलकूद में सौरभ कुमार और तनुजा ने जीती चैंपियनशिप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Kumar and Tanuja won the championship
द्वाराहाट राजकीय पालीटेक्निक की अव्वल छात्रा को सम्मानित करते अतिथि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पॉलीटेक्निक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ध्यान चंद्र ग्रुप के सौरभ कुमार ने छात्र वर्ग में और रमन ग्रुप की तनुजा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सौरभ कुमार, मनीष अधिकारी और गौरव भट्ट, छात्रा वर्ग में नीमा, तुलसी गोस्वामी और हेमा जोशी, 200 मीटर में सौरभ कुमार, गौरव भट्ट और धनंजय बिष्ट, छात्रा वर्ग में नीमा, तनुजा और तुलसी गिरि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मीटर में धनंजय बिष्ट, अमित वर्मा और कृष्ण सिंह और छात्रा वर्ग में तनुजा, हेमा जोशी, हर्षिता अधिकारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 800 मीटर में ललित चुफाल, अमित वर्मा और नीरज कुमार और 1500 मीटर में विशाल किरौला, रोशन गिरि और अमित वर्मा ने बाजी मारी। जैवलिन थ्रो में अजय किरौला, दर्शन सिंह और दीपक रौतेला, छात्रा वर्ग में बबीता आर्या ,तुलसी और प्रीती आर्या, डिस्कस थ्रो में हरीश सिंह ऐरी, विजय बिष्ट और सुधांशु आर्या, छात्रा वर्ग में प्रीती आर्या,अंजली और तुलसी गिरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्टपुट में आशुतोष परिहार, हिमांशु पंत और नीरज नेगी क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। लांग जंप में सौरभ कुमार, सुरेंद्र नेगी और रवि उपाध्याय, छात्रा वर्ग में करिश्मा अधिकारी, तनुजा और गीता बिष्ट, हाई जंप में सुरेंद्र नेगी, उज्ज्वल नेगी और रोशन गिरि, छात्रा वर्ग में नीमा, तनुजा मठपाल और बबीता ने बाजी मारी। बैडमिंटन में अमन खंपा, यश पांडे औरव मयंक रावत,छात्रा वर्ग में प्रीति खंपा, करिश्मा अधिकारी और गीतांजलि उपाध्याय क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहीं।

बैडमिंटन डबल्स में अमन खंपा और चिराग गोस्वामी की टीम ने बाजी मारी। छात्रा वर्ग में करिश्मा अधिकारी और अंजलि की टीम विजेता रही। टेबल टेनिस में विवेक जोशी विजेता और भूपेश भट्ट उपविजेता और डबल्स में विवेक जोशी, भूपेश भट्ट की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed