फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Saryu Ghaati kshetra ka Bhraman

विधायक कुंजवाल ने सरयू-बेलक-दन्यां पेयजल योजना के निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Saryu Ghaati kshetra ka Bhraman
सरयू-बेलक-दन्यां पेयजल योजना का निरीक्षण करते विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरयू घाटी के आरा सल्पड़ क्षेत्र का भ्रमण किया और समस्याएं सुनी। उन्होंने सरयू बेलक दन्यां पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शिकायत की कि योजना के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। निरीक्षण में पाया कि योजना के हस्तांतरित होने से पहले ही पंप खराब हो चुके हैं। मात्र एक मोटर से काम चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार पंप की मोटर गरम हो जाती है। जिससे बार-बार बंद कर पानी लिफ्ट किया जाता है। नदी का पानी मुख्य टैंक तक नहीं पहुंच पाता। गधेरे का पानी टैंक में छोड़ा गया है। टैंक के किनारों में मिट्टी भर जाती है। पानी फिल्टर की कोई व्यवस्था नहीं है। तमाम खामियों पर विधायक ने जल निगम को जल्द खामियों दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गंभीर अनियमितता पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई गई योजना अधर में लटक गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य नलकूप सहित वितरण लाइनों की खामियों को लेकर पत्र भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।  पर खामियां दूर करने के बजाए विभाग ढुलमुल रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजवाल ने कहा कि यदि योजना में व्याप्त खामियों का जल्द पूर्ण निराकरण नहीं किया गया तो वह अग्रिम कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। इसके लिए विभाग स्वयं जिम्मदार होगा। क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ काभड़ी के बीडीसी सदस्य दिनेश जोशी, दयाकृष्ण पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता कमल बिष्ट,  प्रधान काभड़ी गोधन राम, चंदन बोरा, जीवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed