फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sarayu pumping the inspection plan

सरयू पंपिंग योजना का किया निरीक्षण

Sun, 03 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 03 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sarayu pumping the inspection plan

 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिह कुंजवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में करीब एक अरब लागत से निर्माणाधीन पांच पंपिंग पेयजल योजनाओं को हरहाल में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने का संकल्प लिया हैै। उन्होंने शनिवार को धौलादेवी ब्लॉक में बन रही सरयू पंपिंग योजना का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


200 से अधिक गांवों के लिए बन रही इस योजना की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और जल निगम के अधिकारियों को हर हाल में योजना में जून 2016 तक पानी चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जून तक योजना में पानी नहीं चला तो वह आत्मघाती कदम उठाने से भी नहीं चूकेंगे। कुंजवाल शनिवार को जिला मुख्यालय से 95 किमी दूर जिले के सीमांत गांव आरा पहुंचे।
विज्ञापन


सरयू नदी से बन रही योजना के पहले पंपिंग स्टेशन और वहां तैयार हो रहे आईवैल की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने 15 दिन के भीतर आईवैल तैयार करने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि 35.77 करोड़ रुपये लागत की इस योजना का काम 24 जुलाई 2013 को शुरू हुआ था। इसे 23 सितंबर 2014 को पूरा किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में पांच पंप स्टेशन इतने ही मुख्य टैंकों के अलावा गांवों के लिए 41 छोटे टैंक बनाए जाने हैं। अब तक एक मुख्य टैंक और 27 छोटे टैंक ही बन सके हैं। अलग-अलग स्थानों में करीब दो किमी राईजिंग मेन लाइन बिछाने और 39 ग्राम पंचायतों में वितरण लाइन का काम शेष है। इस पर श्री कुंजवाल ने सख्त नाराजगी जताई और कहा कि निर्धारित अवधि से 16 महीने अधिक बीत गए हैं।

उन्होंने हर हाल में 30 जून तक सभी गावों में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। नाराज कुंजवाल ने कहा कि यदि जून तक पानी नहीं चला तो वह आत्मघाती कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिर इसके लिए शासन पर अंगुली उठे या विभागीय अधिकारी नपें इसकी परवाह नहीं। श्री कुंजवाल के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा के अलावा जल निगम के ईई रामबाबू मौर्या, एई केडी भट्ट आदि मौजूद थे।


  विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मौके से ही विभाग के प्रबंध  निदेशक से फोन पर बात की और मांग के अनुरूप तुरंत बजट रिलीज करने को कहा। मौके पर पहुंचे जल निगम के ईई ने बताया कि सरयू योजना के लिए 10 करोड़ मिले थे, लेकिन अब तक करीब 14 करोड़ खर्च हो चुके हैं और एक करोड़ का भुगतान शेष है।  करीब चार करोड़ रुपये अन्य योजनाओं के मद से इसमें खर्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed