{"_id":"5e9302118ebc3e711b48a13a","slug":"sanitization-is-being-regularized-in-sealed-areas-in-ranikhet-ranikhet-news-hld3798797166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में सील किए गए इलाकों में नियमित सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में सील किए गए इलाकों में नियमित सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू
विज्ञापन
रानीखेत क्षेत्र में सैनिटाइजिंग का कार्य करती फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से ही पुलिस, प्रसाशन और छावनी परिषद की टीमें वहां मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। छावनी परिषद जहां सील किए गए कुरैशियन मोहल्ला, सुदामापुरी और लोअर खड़ी बाजार में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य कर रही है, वहीं प्रशासन की तरफ से लोगों को राशन और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस ने वहां चार बैरिकेडिंग लगाकर हर आने-जाने वाले पर नजर रखे हुए है।
बता दें कि पांच अप्रैल को निजामुद्दीन मरकज से लौटे चार जमातियों में से कुरैशियन मोहल्ला निवासी एक जमाती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने आस-पास के तीनों मोहल्लों को पूरी ताह से सील कर दिया। कई लोगों को क्वारंटीन केंद्र भेजा गया, हालांकि किसी अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं निकली है।
प्रशासन ने मोहल्लों में ही खाद्य सामग्री की दुकानें खुलवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी हुई हैं। इधर अब कैंट ने तीनों मोहल्लों में सैनिटाइजेशन के कार्य में तेजी ला दी है। यहां छावनी परिषद के पर्यावरण मित्र और अन्य कर्मचारी नियमित रूप से छिड़काव कर रहे हैं। नालियों और नालों को साफ किया जा रहा है। छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि पूरे नगर में अभियान चल रहा है। इधर, फायर ब्रिगेड की टीम भी पूरे इलाके में कैमिकल छिड़काव कर रही है।