फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt assembly by-election

सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Salt assembly by-election
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्याल्दे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेगी और क्षेत्र की समस्याओं को मुद्दा बनाएगी। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए बदलाव होना जरूरी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान से मांग की कि प्रत्याशी की घोषणा पहले होनी चाहिए। देरी से घोषणा होने के कारण पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। बूथ लेबल पर तैयारी करने पर सहमति बनी। कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान सल्ट में अभूतपूर्व विकासकार्य हुए। सल्ट क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को चुनाव लड़ने के लिए काफी कम समय मिला। फिर भी वह काफी कम वोटों के अंतर से हारी थीं। इस दौरान पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बाधाई भी दी गई। संचालन भगवंत सिंह बंगारी ने किया। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली, हुकुम सिंह रौतेला, कुशलानंद दुर्गापाल, भूपाल सिंह रावत, महेंद्र सिंह बंगारी, भगवत खाती, सुंदर नेगी, श्याम सिंह, भुवन मनराल, मनोज तिवारी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मालती गिरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed