Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sakshi came to her in-laws' house for the first time

Almora News: पहली बार ससुराल आईं ल्वाली की बहू साक्षी

Wed, 15 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sakshi came to her in-laws' house for the first time
जैंती के ल्वाली गांव में साक्षी को आशीर्वाद देतीं महिला। संवाद
अल्मोड़ा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी शादी के 12 साल बाद पहली बार अपने ससुराल ल्वाली पहुंचीं। इस दौरान साक्षी की एक झलक पाने के लिए गांव की महिलाएं बेताब नजर आईं। साक्षी ने चचेरी तहेरी सास, जेठानी आदि के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और हम उम्र की महिलाओं को गले लगाया।
विज्ञापन


देहरादून निवासी साक्षी ने चार जुलाई 2010 को माही के साथ परिणय सूत्र में बंधकर दांपत्य जीवन की शुरूआत की। शादी के 12 साल बाद बुधवार को साक्षी पति माही के साथ पहली बार ससुराल पहुंची।
विज्ञापन




धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाली साक्षी ने गांव की महिलाओं के साथ हिंदी में आत्मीयता के साथ बात की। उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा। महिलाओं ने भी साक्षी से खुलकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

... तो इसलिए बेटी जीवा को गांव नहीं लाए माही और साक्षी

अल्मोड़ा। साक्षी भले ही पहली बार ससुराल आई लेकिन उनके पति माही पहाड़ की बदहाल सड़कों से भली भांति परिचित थे। दोनों को गड्ढों भरी सड़कों से सफर करना पड़ा। ग्राम प्रधान दिनेश धोनी ने बताया कि सफर के दौरान होने वाली दिक्कतों के चलते माही और साक्षी अपनी बिटिया जीवा को अपने साथ पैतृक गांव ल्वाली नहीं लाए।



-



साक्षी और माही को च्यूड़े पूज कर दिया आशीर्वाद

अल्मोड़ा। भैया दूज पर गांव पहुंची साक्षी और माही को गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने च्यूड़े पूजकर आशीर्वाद दिया। माही की भाभी जयंती देवी ने धोनी और साक्षी को च्यूड़े पूजे। इस दौरान साक्षी अपने हम उम्र महिलाओं साथ सेल्फी खिंचाई।

--

गांव के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं साक्षी

अल्मोड़ा। पहली बार ससुराल पहुंची साक्षी गांव के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं। ग्राम प्रधान दिनेश धोनी ने बताया कि साक्षी महिलाओं के साथ गांव का नौला देखने भी गई। उन्होंने नौले का शीतल जल पीकर प्यास बुझाई।

-

बहु साक्षी को लगाया 1100 रुपये का टीका

अल्मोड़ा। ल्वाली के हयात सिंह धोनी ने बहु साक्षी को 1100 रुपये का टीका लगाया। ससुराल में पहली बार पहुंची साक्षी अपने प्रति प्यार देखकर अभिभूत नजर आई। उन्होंने परिजनों से वादा किया कि समय मिलने पर वह दोबारा जरूर गांव आएंगी।

--

साक्षी ने ससुराल के लिए चायखान से खरीदी मिठाई

अल्मोड़ा। ससुराल जाते समय साक्षी ने अल्मोड़ा-जैती मार्ग पर स्थित चायखान के पास वाहन रुकवाया और एक दुकान से ससुराल के लिए मिठाई खरीदी। इस दौरान आवाजाही कर रहे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। फिर उन्हें देखने के लिए जमावड़ा लग गया लेकिन मिठाई खरीदने के तुरंत बाद वह ससुराल के लिए रवाना हो गई।




-

बच्चे माही से बोले हमें भी आपकी तरह छक्के मारने हैं



अल्मोड़ा। गांव के बच्चे अपने बीच माही को देखकर फूले नहीं समाएं। धोनी से बोले हमें भी बड़ा होकर आपकी तरह छक्के और चौके मारने हैं। बच्चों की ये बात सुनकर माही मंद मंद मुस्करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed